-
Advertisement
Video: स्वीमिंग पूल में गिरी बॉल को लाने के लिए कुत्ते ने भिड़ाई जुगत देखकर सब रह गए दंग
कुत्ता इंसान का सबसे पक्का दोस्त माना जाता है। दोनों की देस्ती की कई कहानियां मशहूर है। पालतू कुत्तों ( Pet dogs)के कई वीडियो भी वायरल(viral Video)होते रहते हैं , जिनको लोग काफी पसंद करते हैं। कुत्तों की हरकतें बहुत क्यूट होती है। कई बार कुत्ते ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते ने वो कर दिखाया जो कोई सोच भी नहीं सकता। वैसे इस वीडियों को लग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिल्ली के साथ खेलने की कोशिश कर रहा कुत्ता, लास्ट में दिया ऐसा रिएक्शन, लोगों ने किए खूब ट्वीट
https://twitter.com/fred035schultz/status/1380550894090133507
ट्विटर पर ‘Fred Schultz’नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता स्विमिंग पूल के किनारे खड़ा है और पूल में तैरती हुई बॉल को देख रहा है। वह उस बॉल को लेना तो चाहता है लेकिन कैसे ….सवाल यह है। आखिरकार वह पूल में एक फट्टे को देखता है और थोड़ा सा प्रयास करने के बाद जैसे ही फट्टा उसके पास आता है ,तो वह उस पर पैर रखकर उतर जाता है। पानी के ऊपर तैर रहे फट्टे पर संतुलन बिठाना जरा कठिन है। वह डगमगाता है लेकिन संभलता भी है। आखिरकार वह उस बॉल तक पहुंचने में सफल हो जाता है। बॉल मुंह में दबाए कुत्ता किनारे आ जाता है और पानी से बाहर भी आता है। कुत्ते के इस वीडियों को लोग पसंद कर रहे हैं और उसकी समझदारी की दाद भी दे रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
