-
Advertisement

28 मार्च से 3 अप्रैल तक India में सबसे अधिक देखा जाने वाला Channel बना दूरदर्शन
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की स्थिति को देखते हुए लॉक डाउन (Lockdown) लगाया गया है। ऐसे में बहुत से लोग काफी समय बाद अपने घरों में पहुंचे हैं और अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच लोगों ने अपने बचपन की यादों को ताजा करने के लिए दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले प्रोग्राम रामायण वा अन्य फिर से शुरू करने की अपील की थी, जिसके बाद जहां दूरदर्शन (Doordarshan) को लोग देखना नहीं पसंद करते थे उसे फिर से देखा जा रहा है।
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के आंकड़ों के अनुसार, ‘रामायण’ व अन्य पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू होने के बाद दूरदर्शन नैशनल (डीडी नैशनल) 28 मार्च से 3 अप्रैल के बीच भारत में सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बन गया। इस दौरान शाम और सुबह के समय दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या में लगभग 40,000% की वृद्धि देखी गई।
इससे पहले लॉकडाउन के दौरान डीडी नैशनल और डीडी भारती पर अपने पुराने धारावाहिकों के प्रसारण से दूरदर्शन ने नैशनल ब्रॉडकास्टर के रूप में स्थिति मज़बूत की है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया के अनुसार, रामायण के पुन: प्रसारण से दूरदर्शन को 2015 के बाद से एक हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) शो के लिए उच्चतम रेटिंग मिली है।
पीआईबी के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान डीडी नैशनल और डीडी भारती पर अपने पुराने धारावाहिकों के प्रसारण से दूरदर्शन नेनैशनल ब्रॉडकास्टर के रूप में स्थिति मज़बूत की है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया के अनुसार, रामायण के पुन: प्रसारण से दूरदर्शन को 2015 के बाद से एक हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) शो के लिए उच्चतम रेटिंग मिली है। पिछले शनिवार को सुबह रामायण के ओपनिंग एपिसोड को 34 मिलियन व्यूअर्स मिले थे। जिसकी रेटिंग 3.4 प्रतिशत है। उसी दिन रात को शो को 45 मिलियन व्यूअर्स के साथ 5.2% रेटिंग मिली।