-
Advertisement
बिलासपुर में डबल Suicide: पुलिस वाले ने लगाया फंदा, पत्नी ने निगला जहरीला पदार्थ
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) समेत पूरे देश में कोरोना वायरा का कहर जारी है। इस बीच प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur) जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मुछाण गांव में रहने वाले एक पुलिस कर्मचारी ने पेड़ से फंदा लगाकर एवं उसकी पत्नी ने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल में Covid-19 के 2 नए मामले सामने आए, पत्रकार निकला पॉजिटिव
जानकारी के अनुसार भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में कार्यरत कांस्टेबल विजय कुमार (लगभग 32) निवासी मुछाण की पत्नी ने परिवार में किसी बात को लेकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जैसे की विजय कुमार व उसके परिवार के सदस्यों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे तुरंत बरठीं अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने विजय कुमार की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही विजय को इस बात का पता चला, तो उसने एकाएक वहां से गाड़ी चलाकर कहीं चला गया। हालांकि, उस दौरान कुछ लोग गाड़ी लेकर उसके पीछे भागे। लेकिन कुछ देर तक कोई पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें: शिमलाः IGMC में कल से OPD शुरू हो जाएंगी, रेफर किए मरीजों का ही चेकअप होगा
बाद में मोबाइल लोकेशन से उसे तलाश किया तो कपाहडा स्कूल के पास स्थित एक घासनी में विजय का शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसे भी बाद में मृत घोषित किया गया। इन दोनों के दो बच्चे हैं। विजय की पत्नी अक्सर बीमार भी रहती थी। उधर, घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है।