-
Advertisement
नालागढ़ से मंडी पहुंचे दर्जनों लोग, अब 14 दिनों तक रहेंगे Home Quarantine
Last Updated on April 15, 2020 by saroj patrwal
मंडी। सोलन जिला के नालागढ़ से दो बसों में दर्जनों लोगों को मंडी (Mandi) पहुंचाया गया है। यह वो लोग हैं जो लॉक डाउन ( Lock down)के दौरान प्रदेश में प्रवेश कर गए थे या फिर एक जिले से दूसरे जिले में जाने का प्रयास किया था। इन सभी लोगों को प्रशासन ने वहीं पर रोककर 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन( Institution Quarantine) में कर दिया था। पिछले कल इन सभी का 14 दिनों का क्वारंटाइन पीरियड़ पूरा हो गया। सरकार के आदेशों के बाद इन सभी को अपने घर जाने की अनुमति दी गई।
ये भी पढ़ेः सिविल अस्पताल राजगढ़ में Corona Suspect दाखिल, Nahan भेजने की तैयारी
नालागढ़ डिपो की बस से मंडी जिला के इन लोगों को मंडी जिला मुख्यालय तक पहुंचाया गया। यहां से जिला प्रशासन ने वाहनों की व्यवस्था करके सभी को उनके घरों तक पहुंचा दिया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जिन लोगों का 14 दिनों का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हुआ था उन्हें वापस घर भेज दिया गया है और उसी के तहत मंडी जिला के यह लोग वापस आए हैं। यह सभी 14 दिनों तक अपने घर में होम क्वारंटाइन( Home quarantine)पर रहेंगे और इस दौरान वह किसी से भी नहीं मिलेंगे। यदि किसी ने प्रशासन के आदेशों की अवहेलना की तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाईअमल में लाई जाएगी।