-
Advertisement

रजनी पाटिल से डॉ राजेश ने की मुलाकात, हुई राजनीतिक चर्चा
Dr. Rajesh met Rajni Patil: नई दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Former Congress treasurer Dr Rajesh Sharma) ने नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल (State Congress in-charge Rajni Patil)से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों (Political activities) पर चर्चा हुई। जाहिर है की रजनी पाटिल 28 से हिमाचल( Himachal) के दौरे पर जा रही है। प्रभारी बनने के बाद उनका हिमाचल का ये पहला दौरा होगा। पाटिल इससे पहले भी हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी हैं।
रजनी पाटिल का शिमला में कार्यक्रम
नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 28 फरवरी को शिमला पहुंचने के बाद सबसे पहले हिमाचल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी इंचार्ज की मीटिंग (Meeting of secretary incharge)लेंगी। नए संगठन को लेकर इनकी राय जानेगी। इसी दिन दोपहर 12.30 बजे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगी। दोपहर बाद 3 बजे मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेगी। रजनी पाटिल एक मार्च को कांग्रेस के विधायकों और 2022 के विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों के साथ मीटिंग करके नए संगठन को लेकर मंथन करेंगी। इसी दिन कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुखों के साथ मीटिंग करेगी।