-
Advertisement
निजी बस ऑपरेटरों की दादागिरी- HRTC चालक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, गोहर थाने में मामला दर्ज
Himachal News: जिला मंडी के तहत गोहर बस स्टैंड पर मंगलवार शाम को उस वक्त हंगामा मच गया जब निजी बस ऑपरेटरों ने दबंगई की सारी हदें पार करते हुए HRTC की बस को स्टैंड में पार्क करने से मना कर दिया। एचआरटीसी के बस चालक ने आरोप है किनिजी बस ऑपरेटरों ना सिर्फ उन्हें धमकाया, बल्कि उसके साथ हाथापाई कर उसकी वर्दी भी फाड़ डाली।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
HRTC चालक मुरारी लाल व परिचालक पंकज कुमार ने थाने में दी लिखित शिकायत में बताया कि निजी ऑपरेटरों ने उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली है,और यहां तक कह डाला है कि बस अगर स्टैंड पर खड़ी की तो आग के हवाले कर देंगे। इस दबंगई से आहत होकर HRTC के चालक व परिचालक ने गोहर थाने में जाकर मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजीव कुमार

