-
Advertisement
नौणी विवि में चाय पार्टी के दौरान सेक्शन ऑफिसर बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिरे , मौके पर गई जा#न
Himachal News: डॉ. वाईएस परमार वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में सीनियर सेक्शन ऑफिसर मुन्ना लाल चौहान (59) की एक चाय पार्टी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर सोलन की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मुन्ना लाल चौहान पुत्र भगत राम, निवासी गांव व डाकघर भुलाड़, तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई। वह विश्वविद्यालय में सेक्शन आफिसर के पद पर कार्यरत थे।
डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित किया
पुलिस जांच के अनुसार, 1 मई को विश्वविद्यालय में आयोजित एक चाय पार्टी के दौरान मुन्ना लाल चौहान अचानक बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों और सहकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। परिजनों और अन्य लोगों ने किसी भी तरह के शक या साजिश से इनकार किया है, फिर भी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
नरेंद्र

