-
Advertisement

Dr. Rajesh Sharma बने Hockey Himachal के वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रणवीर निक्का चुने गए अध्यक्ष
Hockey Himachal : हमीरपुर। हॉकी हिमाचल की वार्षिक आम सभा की बैठक हमीरपुर में हुई जिसमें तमाम कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। जिसमें विधायक सुखराम चौधरी (Sukhram Chaudhary) को मुख्य संरक्षक बनाया गया जबकि विधायक रणवीर निक्का (Ranveer Nikka) को अध्यक्ष चुना गया। श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा (Shree Balaji Super Specialty Hospital and Nursing College Kangra) के सीएमडी डाॅ राजेश शर्मा को फिर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह रमेश पठानिया को सचिव चुना गया। चुनाव हॉकी इंडिया के आब्जर्वर अनिल वोहरा की देखरेख में हुए। विवेक वर्मा ने चुनाव अधिकारी का दायित्व निभाया। वार्षिक आमसभा की बैठक में इस वर्ष की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में हाॅकी हिमाचल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने इस वर्ष की गतिविधियों में क्या कुछ नया हो सकता है,पर अपने सुझाव आमसभा में रखे।
-राहुल कुमार