-
Advertisement
डॉ राजेश शर्मा होंगे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन
HPBOSE: हिमाचल सरकार ने डॉ राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी हो गई है। डॉ राजेश शर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का तहेदिल से आभार जताया है।

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा के कई सामाजिक संस्थाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। डॉ राजेश शर्मा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व प्रोफेशनल कांग्रेस के हिमाचल चैप्टर के चेयरमैन भी रह चुके हैं। यही नहीं डाॅ राजेश शर्मा पार्टी के हिमाचल इकाई के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ राजेश शर्मा हिमाचल के कांगड़ा में श्री बालाजी मल्टी स्पेशलिटी नाम से अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज का संचालन करते हैं। इसके अलावा वह मल्टीपल बिजनेस भी हैंडल करते हैं। उनके पिता पंडित बालकृष्ण शर्मा भी वर्षों तक जिला कांगड़ा के कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे तो साथ ही लंबे समय तक नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष रहे।
रविंद्र चौधरी
