-
Advertisement
द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति शीर्ष पद पर सबसे कम उम्र की शख्सियत
द्रौपदी मुर्मू आज देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति बनी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद के सेंट्रल हाल में शपथ दिलाई गई। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत बन गई हैं। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कैबिनेट मंत्री,संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में उपस्थित रहे।