-
Advertisement
जान पर खेल कर लोगों के घर तक पहुंचाया पानी, हिमखंड गिरने का था खतरा
उदयपुर। हर घर तक पानी पहुंचाना जन शक्ति विभाग (Water Power Department) की कोशिश रही है। अगर क्षेत्र लाहुल-स्पीति (Lahaul-Spiti) का हो तो चुनौतियों भी हजार होंगी। विभाग के कर्मचारी भी अपनी हर कोशिश रहती है कि वो अपनी बेहरीन सेवाएं लोगों तक पहुंचाएं। जी हां! यहां हम बात करते हैं उदयपुर क्षेत्र में तैनात मल्टीपरपस वर्कर (Multipurpose Worker) दिनेश और शेर सिंह की! यह दो ऐसे कर्मी है] जो हिमखंड गिरने के खतरों की परवाह भी न करते हुए भी उपमंडल उदयपुर (Udaipur) के लोगों की सेवा को तत्पर रहते हैं। शुक्रवार शाम को यह दो कर्मी एक बार पुनः माइनस तापमान के वीच उदयपुर बाजार के लिए त्रिलोकनाथ क्षेत्र के मूरिंग नाले से सप्लाई पानी की आपूर्ति को लेकर चार घंटे तक बर्फ और कड़क ठंड के वीच बाधित पानी की सप्लाई ठीक करने में डटे रहे।
त्रिलोकनाथ क्षेत्र के मूरिंग नाले से उदयपुर बाजार के लिए सप्लाई पेयजल आपूर्ति में शुक्रवार को तकरीबन 5:50 बजे पत्थर गिरने से दोनों पाइप लाइन ध्वस्त हो गया था। पानी बंद होने की सूचना मिलते ही जलशक्ति विभाग (Water Power department) के मल्टीपरपस वर्कर दिनेश और शेर सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा पत्थर गिरने के कारण दोनों पाइप लाइन ध्वस्त हो जाने से उदयपुर बाजार के लिए सप्लाई पेयजल आपूर्ति जाम हो गया था, जिसे रात तकरीबन आठ बजे दिनेश और शेर सिंह ने चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को पुनः चालू करवाया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल कैबिनेट में क्या- क्या रहे अहम फैसले, यहां पढ़े एक नजर में
दिनेश ने बताया कि उसी रात पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया होता तो ठंड (Cold) से पाइप में पानी जम जाने से उदयपुर कस्वे में पानी की समस्या खड़ी हो सकती थी, इससे पूर्व भी मल्टीपरपस वर्कर दिनेश ने अपने कुछ सहयोगियों की मदद से उदयपुर के लिए पानी की सप्लाई बाधित होने पर बर्फ व हिमस्खलन (Avalanche) के खतरे को भी नजर अंदाज कर अपनी जान की की परवाह न किए उदयपुर कस्वे के लिए पानी की आपूर्ति सुचारू किया। केलांग में तैनात जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि लाहुल-स्पीति (Lahaul-Spiti ) जिला में सर्दियों के दिनों पेयजल आपूर्ति को लेकर थोड़ी सी परेशानी हुई तो पाइप जमने में देर भी नहीं लगती है। धीमान ने बताया कि उनके अधीन कई मल्टीपरपस वर्कर ईमानदार से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…