-
Advertisement
गणतंत्र दिवस पर बिगड़ा मौसमः शिमला में बदलना पड़ा आयोजन स्थल
Last Updated on January 27, 2022 by admin
आज पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस ( Republic day) मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश का राजधानी शिमला में हल्की बर्फबारी के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। रिज पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar)ने तिरंगा फहराया। सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur) भी इस दौरान मौजूद रहे। खराब मौसम व बर्फबारी के बीच आधा कार्यक्रम रिज पर हुआ लेकिन इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गेयटी थिएटर में हुआ।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः आईटीबीपी के जवानों ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा
सुबह रिज मैदान पर कार्यक्रम शुरू होते ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। लेकिन बर्फबारी शुरू होने से गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में व्यवधान आ गया। राज्यपाल द्वारा परेड की सलामी लेने के बाद कुछ झांकियां भी प्रदर्शित हो चुकी थीं। लेकिन मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए। कार्यक्रम के बीच में ही बर्फबारी शुरू हो गई। इस कारण तत्काल आयोजन स्थल बदल दिया गया। इसके बाद होने होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गेयटी थियेटर में किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम जयराम ठाकुर सहित अतिविशिष्ट अतिथिगण गेयटी थियेटर पहुंचे।
इस मौके पर मंडी की नाटी, कांगड़ा का झमकड़ा और पंजाब का प्रसिद्ध लोक नृत्य भांगड़ा भी प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि वे ऐसे ठंडे वातावरण में भी यहां से ऊर्जा लेकर जाने वाले हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं को भी याद किया।