-
Advertisement
कोरोना संकट के बीच Himachal में आगे खिसक सकते हैं Panchayat चुनाव
शिमला। कोरोना संकट के चलते हिमाचल (Himachal) के इस साल के अंत में प्रस्तावित पंचायत चुनाव आगे खिसक सकते हैं। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर (Panchayati Raj Minister Virendra Kanwar) का कहना है कि जून माह में इसकी समीक्षा की जाएगी। उनका कहना है कि ये सब आने वाले दिनों में हालात क्या रहते हैं, उसी पर निर्भर करेगा। इस बाबत अभी कोई भी फैसला लेना जल्दबाजी होगा। हमें कम से कम जून तक इंतजार करना ही होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का एक पंप जो Corona Warriors के वाहनों में Petrol भरवाने पर दे रहा विशेष छूट
कैबिनेट से चर्चा के बाद ही कोई अंतिम फैसला
कंवर का कहना है कि दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) हालात सामान्य होने की स्थिति में समय पर हो सकते हैं। अगर वायरस का प्रकोप ऐसे ही बढ़ता रहा तो चुनाव अगले कुछ समय के लिए टालने पड़ेंगे। कैबिनेट से चर्चा के बाद ही इस पर कोई अंतिम फैसला होगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं की आज के दौर में भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसी नाते हम इन सब बातों पर गहराई से नजर बनाए हुए हैं।

