-
Advertisement
ऐसे बढ़ाएं कार के टायर्स की उम्र, इन आसान टिप्स को करें फॉलो
आजकल हर कोई चाहता है कि उसके पास अपनी कार हो ताकि उसे कहीं आने-जाने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हालांकि, कार को मेंटेन करना आसान काम नहीं है। कार के टायर्स ही होते हैं जो कार और सड़क के बीच की पकड़ को मजबूत बनाए रखते हैं। ऐसे में कार के टायर्स की हालत को नजरअंदाज करना खर्च बढ़ाने का काम होगा।
गौरतलब है कि कार के टायर जितनी अच्छी स्थिति में होंगे, वे उतनी ही ज्यादा अच्छी सर्विस भी देंगे। बता दें कि कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी कार के टायर्स को लंबी उम्र दे सकते हैं। टायरों की जगह बदलने से उनकी उम्र
यह भी पढ़ें- अब जीनोम सिक्वेंसिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत, इस नई किट से चलेगा सभी वैरिएंट्स का पता
बढ़ जाती है। दरअसल, जो एक्सेल कार के पहियों को घुमाता है, वहां के टायर्स ज्यादा घिसते हैं और जो एक्सेल फ्री रहता है वहां के टायर्स कम घिसते हैं। ऐसे में आपको समय-समय पर इन टायर्स की जगह को बदलना चाहिए यानी कभी अगले टायर्स को पिछले हिस्से में लगाना चाहिए और कभी पिछले टायर्स को अगले हिस्से में लगाना चाहिए। कार के टायर्स के अलावा सस्पेंशन पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।
पहियों का अलाइनमेंट
बता दें कि समय-समय पर पहियों का अलाइनमेंट करवाते रहना चाहिए। ऐसा करने से ये सड़क पर समतल रहते हैं और इनमें घिसाव समान होता है और ऐसा करते रहने से सस्पेंशन में आने वाली खराबी की जानकारी भी मिल जाती है।
सस्पेंशन की जांच
कार के टायर्स का सीधा कनेक्शन सस्पेंशन (Suspension) से होता है। ऐसे में अगर सस्पेंशन का कोई भी पुर्जा खराब होता है तो इसका सीधा असर टायर पर पड़ता है। टायर्स लंबे समय तक साथ दें इसके लिए समय-समय पर कार के सस्पेंशन की जांच करवाते रहना चाहिए।
हवा का प्रेशर
कार के टायर में हवा की जांच समय-समय पर करवाते रहना चाहिए। दरअसल, टायर्स में हवा का सही प्रेशर रहेगा तो वो उतनी ही सड़क पकड़ेंगे जितनी जरूरत है। हवा का प्रेशर कम या ज्यादा होने पर ये जल्दी घिस जाते हैं। बता दें कि नई आधुनिक कारें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (Tyre Pressure Monitoring System) के साथ आती हैं और इनमें ड्राइवर को इसकी जानकारी डिस्प्ले पर ही मिल जाती है। जबकि, सामान्य कार में आपको ये काम खुद करना होता है।
एक्सेलरेट और ब्रेकिंग से बचें
कार चलाते समय तेजी से रफ्तार पकड़ने या कार रोकने के लिए हम पैडल को जोर से दबाते हैं, इससे ऐक्सेलरेट और ब्रेकिंग में टायर घिसता है। यानी टायर्स की सर्विस लंबे समय लेने के लिए हमें इससे बचना होगा।
