- Advertisement -
नाहन। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सबका सहयोग आवश्यक है। यह बात शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नाहन के नगर परिषद हॉल में परशुराम ब्राह्मण विकास संघ सिरमौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्याथिति शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जन्म से नहीं कर्म से ब्राह्मण बनना होगा तभी भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण ने कंठस्थ कर हमारे देश की अध्यात्म, योग और संस्कृति को संजोय रखा है।
ब्राह्मण समाज ने हमारे देश के अध्यात्म व संस्कृति को जीवित रखने मे अहम भूमिका निभाई है, लेकिन आज के परिवेश में ब्राह्मण को मात्र कर्मकांड का काम करने वाले तक ही सीमित समझा जाता है। हम सबको इस सोच से आगे निकल कर एक बार फिर से संपूर्ण समाज का मार्गदर्शन करने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ज्ञान तभी दिया जा सकता है, जब ज्ञान प्राप्त किया हो और ज्ञान को प्राप्त करने के लिए पहले स्वंय को ज्ञानी बनना पड़ेगा।
उन्होंने कि पहले समाज में कुछ कुरीतियों की वजह से कुछ जातियां पिछड़ गई थी, इन पिछड़ी जातियों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए भी ब्राह्मण समाज को आगे आना पड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृत को हिमाचल की दूसरी राजभाषा बनाने में वर्तमान सरकार का ही प्रयास है और जल्द ही हिमाचल में एक संस्कृत विश्व विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। कहा कि नाहन में मियां का मंदिर जो जर्जर हालात में है, उसका जीर्णाद्धार शीघ्र ही किया जाएगा। इससे पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य संपूर्ण विकास है, जिसके लिए प्रदेश सरकार बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भरपूर प्रयास कर रही है। आज डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 70 से अधिक डॉक्टर कार्यरत है, जिसका फायदा जिला सिरमौर के सभी निवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर में अटल आदर्श विद्या निकेतन स्कूल का निर्माण किया जाएगा, जोकि वर्तमान सरकार का एक अनूठा प्रयास है। इस स्कूल में प्रवेश के लिए परिक्षा ली जाएगी तथा उर्तीण छात्रों को ही इस बेहतर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा।
- Advertisement -