-
Advertisement
Loksabha Election : हिमाचल में कांग्रेस के लोकसभा कैंडिडेट खोजने को दिल्ली में हुई कसरत
पंकज/ नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को देखते हुए कांग्रेस ने हिमाचल के लिए भी कैंडिडेट खोजने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता भक्त चरण दास की मौजूदगी में चर्चा हुई। भक्त चरण दास को कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल के कैंडिडेट (Candidates for Himachal) खोजने का जिम्मा दिया है। इसके लिए पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है, जिसका अध्यक्ष भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) को बनाया गया है।
सीएम सुक्खू व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रही
लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh)डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। इसके साथ ही स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य नीरज डांगी व यशोमति ठाकुर भी मौजूद रही। वहीं,पार्टी के हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में तय हुआ है कि पहले कैंडिडेट का एक पैनल बनाकर उस पर चर्चा की जाएगी। उसके बाद उसे स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा।
