- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में नगर निकायों ( Civic bodies) के चुने हुए प्रतिनिधि आज शपथ लेंगे। दरअसर प्रदेश के 50 नगर निकायों के लिए 10 जनवरी को मतदान हुआ था और 29 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों में 416 सदस्य चुने गए हैं। इन सभी चुने हुए प्रतिनिधियों के संबंधित उपमंडलों में एसडीएम ( SDM) शपथ दिलवाएंगे। इसी के अलावा अधिकतर नगर निकायों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर भी आज ही फैसला भी हो जाएगा।
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराने की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। अगर शपथ के बाद सहमति बनती है तो इसी दिन अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। वहीं, सहमति ना बनने पर चुनाव के लिए तिथि निर्धारित होगी। जिला कांगड़ा में पांच नगर परिषदों में कांगड़ा, देहरा, ज्वालामुखी, नूरपुर व नगरोटा बगवां शामिल हैं । इसके अलावा तीन नगर पंचायतों में बैजनाथ पपरोला, शाहपुर व जवाली शामिल हैं।
- Advertisement -