-
Advertisement
बहाल होंगे सस्पेंडेड अकाउंट, एलन मस्क ने किया ऐलान
ट्विटर पर सस्पेंड हुए अकाउंट बहाल होंगे। इसका ऐलान ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने किया है। उन्होंने इसके लिए एक पोल किया है और उसके बाद ही यह फैसला लिया गया है। पोलकर उन्होंने यूजर्स से पूछा था कि क्या सस्पेंडेड अकाउंट को वापस लाना चाहिए। मगर उसके लिए शर्त यह होगी कि उन्होंने कानून ना तोड़ा हो या फिर गंभीर स्पैम में सलंप्ति ना हों। इस वोटिंग में 31,62,112 यूजर्सशामिल हुए। 72.4% यूजर्स ने हां में जवाब दिया और 27.6% ने ना में जवाब दिया। इसके बाद एलन मस्क ने कहा कि लोगों का इस संबंध में जवाब आ गया है।
यह भी पढ़ें- भारत में महंगा होगा पेट्रोल, फिक्स हो सकती हैं रूसी क्रूड आयल की कीमतें
https://twitter.com/elonmusk/status/1595473875847942146
वोक्स पॉपुली, वोक्स देई। यह एक लैटिन मुहावरा है, जिसका अर्थ है जनता की आवाज भगवान की आवाज है। इससे पहले एलन मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट भी इसी तरह से बहाल किया था। अब इस ऐलान के बाद भारत में कंगना रनौत सहित कई सेलिब्रिटीज के अकाउंट बहाल हो सकते हैं। ट्विटर ने 2021 में कंगना रनोत को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर किए एक ट्वीट के कारण सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा अलग.अलग कारणों से सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, एक्टर पायल रोहतगी, टीवी एक्टर सुशांत सिंह जैसे लोगों के भी अकाउंट सस्पेंड किए गए थे।
