-
Advertisement
नई पेंशन स्कीम के विरोध में गेट मीटिंग-देखें तस्वीरें
धर्मशाला। नई पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) के कर्मचारियों ने आज जिला कांगड़ा के सरकारी कार्यालयों में गेट मीटिंग (Gate Meeting) कर नई पेंशन स्कीम का विरोध दर्ज किया। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिन्दर मन्हास और महासचिव अनीश धीमान ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश अनुसार आज पूरे हिमाचल के कर्मचारी गेट मीटिंग कर रहे हैं और नई पेंशन स्कीम का विरोध दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा (Kangra) के 20 खंडों में एसोसिएशन की कार्यकारिणी इस मीटिंग को सफल बनाने में लगी थी। लगभग हर विभाग के सरकारी कार्यालय में यह मीटिंग आज भोजन अवकाश के समय में की गई। इसमें कर्मचारियों के साथ उसी कार्यालय के अधिकारी भी शामिल रहे। जिला प्रधान ने कहा कि अगर सरकार ने इस स्कीम को तत्काल बंद नहीं किया तो आगामी 24 नवंबर को पूरे हिमाचल के कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक (Pen Down Strike) करेंगे।



