-
Advertisement
हिमाचल “हड़ताल” की ओर
Last Updated on November 24, 2020 by Sintu Kumar
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में पेन डाउन हड़ताल की गई। इसी कड़ी में मंडी जिला में भी सुबह 11 से 1 बजे के बीच में सरकारी कार्यालयों में पेन डाउन स्ट्राइक की गई। महासंघ के मंडी जिला अध्यक्ष लेख राज ने बताया कि सभी पेंशन विहीन कर्मचारी लगातार अपनी पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयासरत हैं जिसके लिए समय-समय पर सरकार के समक्ष पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी मांग विभिन्न तरीकों से रखी गई। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली बारे में कुछ नहीं किया गया है।
जिस कारण पिछले कुछ समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसी के चलते मंडी जिला के 15 ब्लाकों में शिक्षा विभाग को छोडकर सभी सरकारी विभागों के लगभग 25 हजार कर्मचारियों ने दो घंटों के पेन डाउन स्ट्राइक की। कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा 6 मार्च को 2003 से 2017 के बीच भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए ग्रेजुएटी की घोषणा की अधिसूचना भी जल्द लागू करने की मांग उठाई है। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर अभी भी पुरानी पंेशन बहाली की तरफ सरकार कोई कदम नहीं उठाती तो फिर आने वाले समय में बड़ा आंदोनल किया जाएगा।