-
Advertisement
EPFO : कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, ईपीएफओ ने 8.25 फीसदी तय की ब्याज दर
ईपीएफओ ने आज वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर (Interest Rate) तय कर दी है। ये ब्याज दर 8.25 प्रतिशत रहेगी और यह बीते तीन वर्षों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2023 में कर्मचारी भविष्य निधि फंड में सरकार ने 2022-23 के लिए ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय की थी। इससे पहले 2021-22 के लिए यह 8.10 प्रतिशत थी।
कर्मचारी के वेतन से 12 फीसदी हिस्सा ईपीएफ खाते में डाला जाता है
जनवरी में ईपीएफओ (EPFO) ने आधार कार्ड को जन्मतिथि के लिए स्वीकार्य दस्तावेज मानने से इनकार कर दिया था। कर्मचारी भविष्य निधि (Employees Provident Fund), बीस या अधिक कर्मचारियों वाले संगठनों में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य योगदान है। इसके तहत कर्मचारी के वेतन से मासिक आधार पर 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में डाला जाता है और उतना ही योगदान नियोक्ता द्वारा दिया जाता है। नियोक्ता के हिस्से में से 3.67 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में और बाकी का 8.33 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना.ईपीएस में जमा किया जाता है।
