-
Advertisement
Big News: लाॅकडाउन के बीच 35.52 करोड़ में बिकीं “सिर घुमाने” वाली बची हुई दुकाने
शिमला। आबकारी एवं कराधान विभाग (Excise and Taxation Department) के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने आज यहां बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन (Lockdown) और आर्थिक मंदी के बावजूद शिमला, नूरपुर, कांगड़ा और सिरमौर क्षेत्रों के शेष बचे शराब के ठेकों को आज 35.52 करोड़ रुपये में बेचा गया। उन्होंने कहा कि कुल शराब के ठेकों (Liquor Shop) के 1190 करोड़ रुपये के व्यवसाय के मुकाबले आबकारी एवं कराधान विभाग राज्य में 1180 करोड़ रुपये का व्यवसाय करने में सफल रहा है। आज की नीलामी को छोड़कर, शेष व्यवसाय पूरे मूल्य पर हुआ है।
यह भी पढ़ें: First Hand: हिमाचल प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी बने IAS
उन्होंने कहा कि पहली बार शराब की दुकानों की बिक्री नवीनीकरण निविदा एवं नीलामी आधार पर मोल-भाव के बिना हुई है। पिछले वर्ष खुदरा शराब कारोबार का मूल्य 1085 करोड़ रुपये था और मोल-भाव के बाद मूल्य 126 करोड़ रुपये घटा, जिसके परिणामस्वरूप शुद्ध व्यवसाय 959 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के 959 करोड़ रुपये के मुकाबले इस वर्ष कारोबार 1180 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
यह भी पढ़ें: Update: हिमाचल में Corona विस्फोट, सुबह से अब तक 10 मामले Positive, हमीरपुर-ऊना-शिमला लपेटे में

संजय कुंडू (Sanjay kundu) ने कहा कि शिमला (Shimla) क्षेत्र के शराब के ठेके 2.30 करोड़ रुपये, नूरपुर के 6.03 करोड़ रुपये, कांगड़ा के 4.80 करोड़ रुपये और सिरमौर के 22.39 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के व्यवहारिक प्रयासों के कारण आबकारी एवं कराधान विभाग राज्य में सभी खुदरा शराब दुकानों को बेचने में सफल रहा है।

