-
Advertisement
जयराम Cabinet का विस्तार “अब”, Lockdown को ना
Last Updated on July 29, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार जल्द होने जा रहा है, यह बात आज सीएम जयराम ठाकुर ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय दीपकमल में नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप के पदभार ग्रहण करने के बाद कही। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश में खाली चल रहे कैबिनेट के पदों को बहुत जल्द भरा जाएगा। सीएम ने संकेत दे दिए हैं कि एक.दो दिनों में प्रदेश कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। यानी इस हिसाब से कैबिनेट विस्तार कुछ ही घंटों के इंतजार के बाद होने जा रहा है। सीएम जयराम टाकुर ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से इनकार किया। हालाकि इसे लेकर सुझाव भी आएं हैं। जहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है वहीं पर कुछ सख्ती की जा रही है। पर पूरे प्रदेश को लटकडाउन की स्थिति में डालना अभी ठीक नहीं है।