-
Advertisement
इस गांव का नाम लिखते ही फेसबुक गाली समझ कर रहा है ब्लॉक
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक गांव का नाम इतना अजीबोगरीब (kinda weird) है कि उसका नाम लिखने पर ही फेसबुक ब्लॉक कर देता है। हैरत इस बात की है कि इस गांव का नाम सोशल मीडिया (Social Media) पर भी वायरल हो रहा है। इस पर लोग मजे भी ले रहे हैं और कह रहे हैं कि जिस जगह पर यह गांव है उस जगह के शब्द का अर्थ कुछ और भी हो सकता है। आजकल सोशल मीडिया का दौर है और सोशल मीडिया वाकई एक गजब की चीज है। क्या कब वायरल (Viral) हो जाए इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसी कड़ी में एक ऐसे गांव का नाम वायरल हो रहा है, जिसका नाम लिखते ही फेसबुक (Facebook) उसे ब्लॉक कर दे रहा है। हालांकि कुछ लोग इस बारे में मजे भी ले रहे हैं और कुछ लोग खूब मजे भी ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें:इस गांव में शाम सात बजे मंदिर से बजता है एक सायरन और बंद हो जाते हैं मोबाइल
यह गांव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल यह ऐसा नाम है जिससे लोग शर्मा भी रहे हैं। वहीं इसका नाम सोशल मीडिया पर लिखने से ब्लॉक होने का भी खतरा है। एक जानकारी के अनुसार इस गांव का नाम लिखने से एक पोस्ट ब्लॉक भी हुई है। कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है और इतना ही नहीं खुद इस गांव के लोग भी इस समस्या से तंग हो चुके हैं। बच्चे भी इसका नाम लिखने पर कतरा रहे (Hesitate to name) हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जो तय नियम है उसके अनुसार इस शब्द को गाली के तौर पर शामिल किया गया है। यह गांव स्वीडन में है और वहां के बच्चे इसका नाम लिखने से कतराते हैं। यही कारण है कि गांव को लोग फेसबुक पर नहीं लिख पा रहे हैं। वहीं इस गांव का नाम जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। इस गांव का नाम काफी पहले रखा गया था, लेकिन अब फिर सोशल मीडिया पर इसका नाम वायरल हो रहा है और लोगों की उत्सुकता का विषय बना हुआ है। इस गांव का नाम एफ अक्षर से शुरू होता है, जिसे आमतौर पर गाली के तौर पर यूज किया जाता है। यही वजह है कि इसका नाम फेसबुक पर लिखते ही फेसबुक इसे ब्लॉक कर रहा है।