-
Advertisement
बिल्ली की तरह आवाज लगाती है यह चिड़िया, मुंह पर हैं बड़ी-बड़ी मूंछे
Last Updated on December 10, 2021 by saroj patrwal
धरती पर पशु-पक्षियों की कई तरह की प्रजातियां हैं, जिनके रंग-रूप बेहद सुंदर होते हैं। दुनिया में काफी तरह की चिड़ियां हैं, जो देखने में भी काफी सुंदर होती हैं। वहीं एक चिड़िया ऐसी भी है जिसकी मूंछे हैं। इस चिड़िया का नाम इंका टर्न (inca tern) है। यह चिड़िया बेहद सुंदर पक्षी है, इसका पूरा शरीर ग्रे रंग का होता है जबकि इसकी मूंछे सफेद होती हैं। सोशल मीडिया पर इस चिड़िया के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: इन देशों में बिल्लियों को नहीं माना जाता अशुभ, धन और सखु शांति का मानते हैं प्रतीक
खासतौर पर यह चिड़िया पेरू और चिली में चट्टानों के इर्द-गिर्द पाई जाती है। यह चिड़िया 40 सेंटीमीटर लंबी होती है और इसकी चोंच और पैर संतरी रंग के होते हैं। इस चिड़िया को मछली खाना बहुत पसंद है। यह चिड़िया शिकार करने में भी बहुत तेज होती है। यह चिड़िया ब्रीडिंग (breeding) भी चट्टानों के इर्द-गिर्द करती है। यह चिड़िया एक बार में एक या दो अंडे देती है। इसके अंडे से चूजे को बाहर आने में 4 हफ्ते का समय लगता है। अंडे से बाहग आते ही इंका टर्न के चूजे सात से आठ हफ्ते में घोंसला छोड़ देते हैं। इंका टर्न की चोंच के पास दिखने वाली मूंछ यह बताती है कि चिड़िया वयस्क हो चुकी है। इस चिड़िया की आवाज भी बिल्ली की तरह होती है। गौरतलब है कि एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में इनकी संख्या घट रही है। साल 2009 में पेरू सरकार की ओर से गुआनो आइलैंड और केप्स नेशनल रिजर्व में इनके संरक्षण के लिए अभियान भी शुरू किया गया था। हालांकि, अभी तक इनकी संख्या में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है।