-
Advertisement
इन देशों में बिल्लियों को नहीं माना जाता अशुभ, धन और सखु शांति का मानते हैं प्रतीक
Last Updated on December 8, 2021 by admin
हम बचपन से अपने दैनिक जीवन में अनायास ही दिखने वाले कई संकेतों के बारे में सुनते आए हैं, जिनको हमारे बड़े-बुजुर्ग, अपशकुन अथवा निकट भविष्य में घटने वाली किसी अशुभ घटना का सूचक मानते हैं। जैसे किसी काम के आरंभ में छींक आना, छिपकली का शरीर के किसी अंग पर गिरना या फिर बिल्ली का रास्ता काटना इत्यादि। विशेषकर बिल्ली से संबंधित घटनाओं को लेकर तो बहुत से लोगों के मन में एक भय बैठा होता है। हालांकि भारत के कुछ हिस्सों में बिल्ली के रास्ता काटने को अपशगुन माना जाता है तो वहीं कुछ जगहों में इसे अच्छे संकेत के रूप में देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, इंसान ही नहीं जानवरों के जाने पर भी पाबंदी
अगर हम काली रंग की बिल्लियों की बात करें तो इसका भी कुछ इसी तरह की धारणाएं हैं। भारत में ज्यादातर घरों में काली बिल्लियां पाली जाती हैं। एक आम धारणा के अनुसार, अगर एक काली बिल्ली आपके रास्ते को काटती है, तो ये दुर्भाग्य का संकेत है। बिल्ली के रास्ता काटते ही लोग जहां होते हैं, वहीं रुक जाते हैं, लेकिन विदेशों में ऐसा नहीं है। आपको ये जानकर आश्चर्य हो सकता है कि कई अन्य लोकप्रिय संस्कृतियों मेंए काली बिल्लियों को शुभए प्रजनन क्षमताए प्रेम और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। आज हम आपकों कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बिल्लियों को घर में रखना और उन्हें उपहार स्वरूप देना शुभ माना जाता है।
1- फ्रांस
फ्रांस में काली बिल्लियों को मैटागोट कहा जाता है और फ्रांस में एक धारणा के अनुसार अगर आप काली बिल्ली को सही तरीके से खाना खिलाते हैं तो ये सौभाग्य लाती है।
2- जापान
जापान में काली या पूरी तरह से सफेद बिल्लियों को उनके घरों में समृद्धि और सौभाग्य लाने के लिए माना जाता है। ये भी कहा जाता है कि जापानियों के अनुसार काली बिल्लियां बुराई और पीछा करने वालों को दूर भगाती हैं।
3- यूके
ब्रिटेन में प्रचलित धारणा के अनुसार दुल्हन को उसकी शादी के दिन एक काली बिल्ली उपहार में देना सौभाग्य माना जाता है। अगर नवविवाहितों के घर में एक बिल्ली होती है, तो ऐसा कहा जाता है कि ये बुराई को दूर भगाती है और क्या आप जानते हैं कि बिल्ली का काला रंग वहां एक भाग्यशाली रंग माना जाता है।
4- स्कॉटलैंड
स्कॉटिश लोगों की एक दिलचस्प मान्यता है कि अगर कोई अनजान बिल्ली, काली या कोई भी रंग की आपके घर में प्रवेश करती है, तो ये संकेत है कि धन जल्द ही आपके दरवाजे पर दस्तक देगा।
5- नॉर्वे
नॉर्वेजियन पौराणिक कथाओं का कहना है कि काली बिल्लियां प्यार की प्रतीक हैं और वो प्रजनन क्षमता को बढ़ाती हैं। इसका कारण ये है कि काली बिल्लियां प्रेम और उर्वरता की देवी फ्रीजा के रथ को खींचने वाली थीं।
6- मिस्र
मिस्र में काली बिल्लियों को भगवान की तरह पूजा जाता था, उन्हें सुंदर, स्नेही और बुद्धिमान होने के लिए प्यार किया जाता था। दरअसल, अगर परिवार में एक काली बिल्ली मर जाती थी, तो पूरा परिवार शोक में डूब जाता था।