-
Advertisement
मशहूर अमेरिकी सिंगर केनी रोजर्स का 81 की उम्र में निधन
Last Updated on March 21, 2020 by
नई दिल्ली। मशहूर अमेरिकी सिंगर केनी रोजर्स (Famous American singer Kenny Rogers)का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार को घर पर ही आखिरी सांस ली। उनकी मौत से जहां परिवार को झटका लगा है। वहीं, उनके फैंस में भी इस खबर से शोक है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत उनके परिवार की ही निगरानी में हुई है। परिवार के लोग कोरोना से बचाने के लिए घर पर उनकी देखरेख कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:लंबी बीमारी के बाद दिग्गज भारतीय फुटबॉलर पीके बनर्जी का निधन
केनी रोजर्स का नाम अमेरिका (America)के दिग्गज सिंगर में शुमार है। उन्होंने 6 दशकों को गाने दिए हैं। देश में उनके कई फैन हैं। अगर हम केनी रोजर्स के सॉन्ग की बात करे तो उन्होंने द गैंबलर, लेडी, आईसलैंड इन द स्ट्रीम जैसे काफ़ी फेमस सॉन्ग गाए हैं। उन्हें तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुका है। वे कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम मेंबर भी थे। वह अमेरिका में कंट्री म्यूजिक आइकन के नाम से भी मशहूर हैं।