-
Advertisement
#FarmersProtest : ‘जाम आंदोलन’ आज से शुरू, Highway-Toll Plaza ठप करने की चेतावनी, पुलिस अलर्ट
Last Updated on December 12, 2020 by
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 17वें दिन भी जारी है। किसान संगठनों (Farmers organizations) ने आज से ‘जाम आंदोलन’ शुरू करने की चेतावनी दी है। एक तरफ किसान दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करेंगे, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है। लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट (Police Alert) है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले – किसानों के हित में नए कृषि कानून, #MSP नहीं होती प्रभावित
प्रदर्शन के दौरान लोगों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
हरियाणा में आंदोलित किसानों ने टोल प्लाजा (Toll Plaza) बंद करने की धमकी दी है। जिसे देखते हुए सभी पांच टोल प्लाजा पर 3500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये सभी दंगा-रोधी उपकरण के साथ वहां तैनात किए गए हैं। हरियाणा में किसानों ने शुक्रवार रात बस्तारा टोल प्लाजा बंद कर दिया था। ये सभी किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। वहीं अंबाला में शंभू टोल प्लाजा को किसानों ने बंद कर दिया जिसके बाद इसे टोल फ्री कर दिया गया है। किसानों के टोल प्लाजा को घेरने के आह्वान पर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट है। आंदोलन की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रदर्शन के दौरान लोगों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इस दौरान करीब 3,500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। फरीदाबाद जिले के हर टोल प्लाजा पर एक-एक सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित थाना के पुलिस बल के अलावा रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है।
#FarmersProtest Live Updates: Farmers To Intensify Protests, Block Delhi-Jaipur Highway #PM_सुस्त_टोल_मुफ़्त pic.twitter.com/bBV4zb0SPW
— Lakhveer singh jassal (@Jassal0005) December 12, 2020
उधर, यूपी (UP) के सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी 130 टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। किसान आंदोलन को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला कप्तानों को टोल प्लाजा की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड, यूपी 112, खुफिया सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश हैं।
बता दें, किसानों ने शनिवार को टोल प्लाजा ब्लॉक करने का ऐलान किया है। इसी बीच हरियाणा के किसान भी अब दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिले में किसान ट्रैक्टरों में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। सड़क पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई दे रही है जिसमें इलाके के किसान सवार होकर दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। ये सभी दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन देने के लिए निकले हैं।