-
Advertisement
शख्स ने ‘प्रेत आत्मा’ की बात कर बहू को पति के साथ Sex करने से रोका; FIR दर्ज
Last Updated on August 6, 2020 by Deepak
गांधीनगर। गुजरात (Gujarat) के गांधी नगर से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने कथित तौर पर बहू को उसके पति के साथ सेक्स (Sex) करने से रोकने वाले एक शख्स के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पीड़ित महिला ने पुलिस के पास दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि उसके ससुर (Father in Law) का मानना था कि उस पर ‘प्रेत आत्मा का साया’ है और अगर उन्होंने सेक्स किया तो वो उसके पति के शरीर में घुस जाएगा। महिला वड़ोदरा की रहने वाली है उसने गांधीनगर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने किया अजीब तर्क का विरोध तो ससुर ने कर दी पिटाई
महिला द्वारा मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि उसका ससुर ये आरोप लगाता है कि महिला के उपर चुड़ैल का साया है और अगर वह अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो उस चुड़ैल की आत्मा उसके बेटे के शरीर के अंदर प्रवेश कर जाएगी। वहीं, जब महिला ने इस अजीब से तर्क का विरोध किया तो उसके ससुर और उसके पति ने उसकी पिटाई की। इसके बाद पीड़ित महिला थाने जा पहुंची और अपने ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने इसी साल फरवरी महीने में कोर्ट मैरिज की थी और शादी के बाद अपने पति के साथ रहने के लिए महिला वड़ोदरा से गांधी नगर शिफ्ट हो गई।
यह भी पढ़ें: पुत्र प्राप्ति के लिए इलाज के नाम पर तांत्रिक ने महिला के शरीर में ठोंक दी कीलें; हुई मौत
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर का दावा है कि उसके शरीर पर बुरी आत्मा का साया है और सेक्स करने पर वो आत्मा महिला के पति के शरीर में दाखिल हो जाएगी। इतना ही नहीं पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि उसकी सास ने अपने पति को पीड़िता का यौन शोषण करने के लिए भी उकसाया। महिला की मानें तो जब भी वो घर पर अकेली होती थी, उसकी सास अपने पति को बहू का शोषण करने के लिए कहती थी। खबरों के अनुसार, 10 मार्च को पीड़िता को अपने पति का घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, जिसके बाद महिला के परिवार वाले सुलह कराने के लिए उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।