-
Advertisement
बनेठी पंचायत में मिला बच्ची का भ्रूण पुलिस ने जांच शुरू की
Last Updated on April 23, 2023 by sintu kumar
नाहन। विकास खंड नाहन (Nahan Block ) के बोहल गांव (Bohal village) में पांच माह की बच्ची का भ्रूण बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को इस बात का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंची और अब जांच शुरू (Investigation starts) कर दी गई है।
खेतों में मिला भ्रूण
यहां पर मिस्त्री का काम करने वाले राजेंद्र (Rajender) को घर के साथ लगते खेत में पक्षी चहचहाने आवाजें सुनाई दीं। मौके पर जाकर देखा तो एक भ्रूण था। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान बीना देवी ( Beena devi) को दी। पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन (Medical college nahan) भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह बच्ची का भ्रूण है जो हाल में गर्भपात के बाद फेंका गया है। यह भ्रूण यहां कैसे आया यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।
कैसे आया ये पता नहीं चला
एएसपी सिरमौर (ASP Sirmour) सोमदत्त (Somdutt) ने पांच महीने के अज्ञात बच्ची के भ्रूण मिलने की पुष्टि की है। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला कि खेतों में कौन छोड गया।
यह भी पढ़े:श्रीनगर में तैनात मंडी के हेडकॉस्टेबल का हार्टअटैक से निधन
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group