-
Advertisement
Fight | Two Tigress Sisters | Ranthambore National Park |
Last Updated on January 20, 2021 by Sintu Kumar
जंगल में क्या आपने कभी दो बहनों के बीच फाइट देखी है,नहीं देखी तो हम आपको दिखा रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो बाघिन बहनों के बीच जबरदस्त फाइट देखी जा सकती है। आईएफएस अधिकारी प्रवीन कासवान ने ये वीडियो टृवीटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें ये वीडियो व्हाटृसएप पर मिला है। उन्होंने आगे लिखा है कि ये वीडियो भारत का है,इसमें आपको शानदार सीन देखने को मिलेंगे। यूजर ने काॅमेंट में लिखा है कि कि ये रणथंबोर के नेशनल पार्क का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाघिनें शांत चल रही हैं,एकाएक दोनों में कुछ होता है और भिड़ जाती है। दोनों एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रही हैं। बाद में एक हार जैसी मुद्रा में बैठ गई व दूसरी जीत जैसी मुद्रा में निकल गई। यूजर ऐसा भी बता रहे हैं कि हाथापाई कर रही दोनों बाघिनें बहने हैं,एक का नाम रिद्वि व दूसरी का सिद्वी है। ये रणथंबोर नेशनल पार्क की बाघिन एरोहैड की बेटियां हैं। कहा जाता है कि इस तरह की फाइट यहां इलाके पर कब्जा करने के लिए चलती रहती है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं,इसे कुछ ही घंटों में सात हजार से ज्यादा लाइक भी मिले हैं। यूजर इस तरह की फाइट पर चिंता भी जता रहे हैं,तो काॅमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है,छोरियां हाथ से निकल गई। एक यूजर ने इन बाघिनों का पूरा परिचय भी दिया है।