-
Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई फिल्म पूरी करेंगे कार्तिक आर्यन
नई दिल्ली। करीब 7 साल पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Late Actor Sushant Singh Rajput) को ऑफर की गई फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पूरा करेंगे। ये फिल्म कबीर खान की है और इसमें कार्तिक स्पोर्ट्स हीरो के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म आर्मी वेटरन और स्पोर्ट्सपर्सन मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) की बायोपिक होगी।
सुशांत के चार प्रोजेक्ट्स में से एक था
सुशांत सिंह राजपूत ने उन दिनों फिल्म ‘पानी’ की तैयारी में काफी समय दिया लेकिन ये एक ऐसा प्रोजेक्ट था जो कभी पूरा नहीं हुआ। उन दिनों सुशांत ने कहा था, ”हां, मैंने पानी की तैयारी में बहुत समय दिया। लेकिन इसका मुझे कोई पछतावा नहीं है। उस दौरान मैं कोई नई फिल्म साइन नहीं कर सका। लेकिन आगे मैं चार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा हूं, जिनमें दिनेश विजयन की राब्ता, होमी अदजानिया की तकदुम और भारत की पहली अंतरिक्ष फिल्म चंदा मामा दूर के शामिल हैं।’
कहानी सुनकर भावुक हो गए थे सुशांत
सुशांत का कहना था कि वह पेटकर की कहानी काफी पसंद आई थी। उन्होंने कहा था, “जब मैंने उनकी कहानी सुनी, मैं भावुक हो गया। मैं इसे बिना दोबारा सोचे करना चाहता था। क्या प्रेरणादायक कहानी है! धोनी का किरदार निभाने के बाद मैं पेटकर का किरदार निभाने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने कभी भी अपनी शारीरिक बाधाओं को अपने सपनों के रास्ते में नहीं आने दिया। मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद हैं जो बड़े सपने देखते हैं।” हालांकि सुशांत के देहांत के बाद ये प्रोजेक्ट उनके साथ नहीं बन पाया।
यह भी पढ़े:‘टीकू वेड्स शेरू’ की सक्सेस पार्टी में कंगना का डांस हुआ वायरल
