-
Advertisement

सनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ जालंधर में FIR, जाट से हटाया विवादित सीन
Jaat: एक तरफ जहां सनी देओल और रणदीप हुड्डा (Sunny Deol and Randeep Hoodaकी फिल्म जाट सिनेमाघरों में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है वहीं दूसरी ओर फिल्म जाट के कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई , जालंधर पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में दावा किया गया है कि फिल्म के एक सीन ने ईसाई समुदाय को ठेस पहुंचाई है। इसके बाद फिल्म से शुक्रवार को चर्च का विवादित सीन हटा दिया गया।
ईसाई समाज ने जालंधर में प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठाई थी। प्रदर्शन के बाद जालंधर के सदर थाने में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद, निर्माता नवीन मालिनेनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जाट फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ईसाई समुदाय के नेता विकलाव गोल्डी ने 15 अप्रैल को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था- कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में जाट फिल्म रिलीज हुई। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने ईसा मसीह और हमारे धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अपमान किया। गोल्डी ने कहा कि रणदीप हुड्डा चर्च के अंदर प्रभु ईसा मसीह की तरह खड़े थे और हमारे शब्द ‘आमीन’ का अपमान किया गया।
पंकज शर्मा