-
Advertisement
विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर मामा और भांजे के खिलाफ FIR
Last Updated on March 24, 2020 by Vishal Rana
फतेहपुर। विदेश ट्रेवलिंग की जानकारी ना देने पर मामा और भांजे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर (FIR) की है। बता दें कि उपमंडल फतेहपुर के गांव गोलवां में एक व्यक्ति जोकि कतर से आया था, अपने मामा के घर रुका था। उसके आने की जानकारी मामा ने स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं दी। जब स्वास्थ्य कर्मी उसके घर गए तो भी मामा ने उन्हें उसकी जानकारी नहीं दी। भांजे को वहां से भागने में सहायता की। इसके चलते एसडीएम फतेहपुर (SDM Fatehpur) ने मामा तथा भांजे पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। केवल कृष्ण जोकि चक्की पठानकोट का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : कोरोना संक्रमित Tibetan ने अंब के एक होटल में खाया था खाना, पूर्णतया Curfew, होटल सील
कुछ दिन से छुप कर अपने मामा ओंकार सिंह निवासी गोलवां के घर पर रुका था, जिसकी जानकारी ना तो केवल कृष्ण ने पठानकोट में स्वास्थ्य कर्मियों को दी और ना ही मामा ओंकार सिंह ने रैहन व फतेहपुर प्रशासन को दी। लोगों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना मिलने पर जब स्वास्थ्य कर्मी पुलिस टीम के साथ ओंकार सिंह के घर गए तो पता चला कि सुबह जल्दी ही उसने अपने भांजे को घर से भगा दिया। जिस पर ओंकार सिंह के पूरे परिवार को गृह संगरोध तथा किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में ना आने के निर्देश दिए। जानकारी छुपाने के चलते केवल कृष्ण तथा उसे भगाने के चलते दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसकी पुष्टि एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद ने की। घर के बाकी सदस्यों को आइसोलेशन में रखने की तैयारी चल रही है। एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों लोगों के खिलाफ रैहन पुलिस को Fir दर्ज करने के आदेश देते हुए मामला दर्ज किया है।