वारिस पठान को महंगा पड़ा विवादित बयान देना, दर्ज हुई FIR

वारिस पठान को महंगा पड़ा विवादित बयान देना, दर्ज हुई FIR

- Advertisement -

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान के खिलाफ विवादित बयान देने के कारण एफआईआर( FIR) दर्ज की गई है। उन्होंने कर्नाटक के गुलबर्गा में नागरिकता संशोधन क़ानून के खिलाफ एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम 15 करोड़ ही 100 करोड़ लोगों पर भारी हैं। पठान के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता (IPC) की धारा 117, 153(दंगा फैलाने के लिए भड़काना) और धारा 153ए (दो समूहों में नफरत फैलाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


यह भी पढ़ें: Mandi का शख्स खूनी BSL नहर से बचा चुका है सैकड़ों जिंदगियां, पर इस बात का है मलाल

जानकारी के लिए बता दें, पठान ने 19 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ एक रैली में वारिस पठान ने कहा था- ‘यह समय आ गया है कि हम एकजुट हो जाएं और आजादी लें। याद रखें, हम 15 करोड़ ही 100 करोड़ लोगों पर भारी पड़ सकते हैं।’ इस बयान के बाद उनको कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनके भड़काऊ भाषण पर एक्शन लेते हुए उनके भाषण पर रोक लगा दी है। बता दें, जब इस बयान पर विवाद बढ़ा तो पठान से माफ़ी मांगने के लिए भी कहा गया था लेकिन उन्होंने माफ़ी मांगने से मना कर दिया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | himachal abhi abhi news | बयान | एफआईआर | नागरिकता संशोधन कानून | FIR | citizenship amendment act | latest hindi news | बारिस पठान | statement | ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन | national news | Baris Pathan | trending news | All India Majlis-e-Ittehad-ul Muslimeen
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है