-
Advertisement
विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय इंद्र करण सहित सात पर FIR
Last Updated on July 15, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। विधानसभा बाई इलेक्शन में धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय इंद्र करण सिंह (Vijay Inder Karan Singh) सहित सात कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज (Case Filed) किया है। यह मामला धर्मशाला पुलिस थाना में कर्फ्यू (Curfew) के दौरान बिना किसी आधिकारिक अनुमति के धरना प्रदर्शन करने के आरोप में दर्ज किया है। पुलिस ने विजय इंद्र करण सिहं के अलावा पुनीत, चतर सिंह, सचिन, मनमोहन सिंह सतवीर सिंह व अरूण ढडवाल के खिलाफ दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: सरकारी भूमि पर कुंडली मारकर बैठा था Panchayat का उपप्रधान, चुनावों से पहले गिरी गाज
बता दें बीते रोज धर्मशाला में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय इंद्र सिंह की अगवाई में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला के कचहरी अड्डा से लेकर डीसी कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया था। धर्मशाला पुलिस थाना में इन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 143, 149, 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि इन दिनों प्रदेश भर में यूथ कांग्रेस और कई अन्य राजनीति दल देश प्रदेश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group