-
Advertisement
किन्नौर के पानवी में दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान का अनुमान
किन्नौर। हिमाचल के किन्नौर (Kinnaur) जिला में बीती आधी रात को एक दो मंजिला मकान (Two-Storey House) जलकर राख हो गया। हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। जिससे दमकल विभाग (Fire Department) तक खबर लेट पहुंची। इस आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर के पानवी बुरचा में सन्तुक लाल नेगी गांव पानवी तहसील निचार जिला किनौर के मकान में देर रात अचानक आग भड़क गई।
यह भी पढ़ें:हमीरपुर में राशन से भरे टैंपो में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
आसपास के लोगों ने घर से धुंआ उठते देखा तो इसकी जानकारी भावानगर अग्निशमन केंद्र को दी। जिसके बाद अग्नि शमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के घरों को जलने से बचाया। सूचना मिलते ही बुधवार सुबह राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान के आंकलन में जुट गई है। वहीं घटना पर दुख जताते हुए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

