-
Advertisement
अरे आग लगे चाहे बस्ती में… घर में लगी थी आग, व्यक्ति मजे से FB Live कर रहा था
Last Updated on November 13, 2021 by Vishal Rana
नई दिल्ली। आप क्या करेंगे, अगर आपके घर (Home) में आग लगा हो? घर को बचाने के लिए जी जान लगा देंगे। आशियाने को जलता देखकर आप फफक कर रो पड़ेंगे। लेकिन, अमेरिका (USA) के साउथ कैरोलिना में एक शख्स का घर जल रहा था और वो बड़े ही मजे से खड़ा उसका वीडियो शूट किए जा रहा था। उक्त शख्स का नाम सैमी स्मिथ है। पेशे से उपदेशक सैनी बिना किसी शिकन के जलते हुए आशियाने का वीडियो सूट कर रहा था।
वीडियो में सैनी कहते हैं, ‘मेरा घर जल रहा है, मेरा घर जल रहा है’ वो कई बार इस बात को दुहराता है। इसके आगे वह कहते हैं, ‘ओ माय गॉड… जीजस सब जल रहा है, आप देख सकते हैं जैसे मैं देख रहा हूं।’
यह भी पढ़ें: नन्ही आवाज में सुनिए, ‘अमृता प्रीतम की कविता -मैं तेनु फिर मिलांगी…’
स्मिथ ने बताया कि उनकी बेटी के बेड के पास ही आग लगी थी। हालांकि, अग्निकांड की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वह कहता है, ‘मैं लोगों को यह बताना चाहता हूं कि ईश्वर बहुत अच्छे हैं। वो हमें दुआएं देते हैं।’ यह सब उन्होंने मुस्कुराते हुए फेसबुक लाइव पर उस वक्त कहा जब सामने उसका घर जलकर खाक हो रहा था। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
वहीं, उसके वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अग्निकांड के वक्त उसके पड़ोसी भी मदद के लिए आगे आते हैं। आग पर काबू पाने की जद्दोजहद करते हैं। इन सबके लिए स्मिथ उनका शुक्रिया करता है। वे एफबी लाइव के दौरान बताते हैं कि उनके आस पड़ोस के लोग उनसे कितना अधिक प्रेम करते हैं। स्थित आगे कहते हैं, ‘ईश्वर ने हमारी जान बचाई है। चर्च फैमिली के लिए यह जरूरी है। आज हम शोक मना रहे होते। लेकिन हमें इसका आनंद मनाना चाहिए क्योंकि ईश्वर ने हमें बचाया है।’ उनकी बेटी का पूरे के पूरे बेडरूम जलकर खाक हो गया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page