- Advertisement -
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी (Pan gi)की ग्राम पंचायत मिंधल के गांव फिंडपार में आज एक दो मंजिला मकान में आग (Fire) लग गई। इस आगजनी से घर के अंदर रखा सारी खाद्य सामग्री भी जलकर राख हो गई। वहीं आग की लपटों ने गौशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके करीब 14 भेड़ बकरियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं आग से करीब 40 फीसदी मकान जलकर राख हो गया। आग देर रात को लगी बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की। यह आग बोधी चांद निवासी फिंडपार के घर में लगी थी।
सुबह पांगी प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से पटवारी कानुनगो ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है। वहीं प्रभावित परिवार को 10 हजार की राहत राशि दी गई है। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। वहीं आवासीय आयुक्त पांगी सुखदेव राणा ने बताया कि सुबह के समय प्रशासन को घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत राशि दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
- Advertisement -