-
Advertisement
ऊना के टाहलीवाल में भीषण अग्निकांड: बेटा-बेटी समेत जिंदा जली महिला, पति गंभीर
सुनैना जसवाल/ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के टाहलीवाल में भीषण अग्निकांड (Fire Incident) हुआ है। इस अग्निकांड में महिला (Woman) और उसके दो बच्चों की झुलसने से मौत हो गई है जबकि पति गंभीर रूप से जल गया है। महिला के पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के अंतर्गत बाथू गांव में शनिवार की रात झुग्गियों में आग लगने से एक महिला सहित उसके दो नाबालिग बच्चों के जिंदा जलने की घटना बहुत दुखदायी है। यह एक विचलित करने वाली घटना है जिसमें एक माँ और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) December 17, 2023
देर रात पेश आई घटना
जानकारी के अनुसार, ऊना के टाहलीवाल (Tahliwal) के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाथु में देर रात प्रवासियों की 3 झुग्गियों (Slums) में आग भड़क गई। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। इस घटना में सुमित देवी (25) पत्नी विजय शंकर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाथु, उसका बेटा अंकित (9 माह) और बेटी नैना (5) जिंदा जल गए। मृतक महिला का पति विजय शंकर (30) गंभीर रुप से झुलस गया है। उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
DSP हरोली मोहन रावत ने बताया कि करीब 11 बजे के आसपास पुलिस को इस अग्निकांड की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

