-
Advertisement
Rohru में किराए के कमरे में लगी आग, हरियाणा का व्यक्ति जिंदा जला
Last Updated on February 7, 2020 by Deepak
रोहड़ू। शहर के मुख्य बाजार के पास ही एक किराए के कमरे में रह रहा व्यक्ति कमरे में आग (Fire) लगने से जिंदा जल गया। मृतक व्यक्ति की पहचान दर्शन लाल पुत्र श्याम सुंदर निवासी करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। यह व्यक्ति रोहड़ू (Rohru) में प्रेशर कुक्कर की मरम्मत का कार्य करता था और किराये के कमरे में अकेला ही रहता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 15 हजार की राशि फौरी राहत के रूप में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: HPPSC ने HPJS परीक्षा के 2962 आवेदन किए रद्द, यह है वजह
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों ने दर्शन लाल के कमरे से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन को दी। लेकिन जब दमकल विभाग मौके पर पहुंचा तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दर्शन लाल की भी झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू भेज दिया है। वहीं, एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत दे दी गई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।