-
Advertisement
साच-पास दर्रे में सीजन का पहला Snowfall, किलाड़- Chamba मार्ग पर इस साल की अंतिम Bus दौड़ी
चंबा/कुल्लू। हिमाचल के चंबा जिला जनजातीय क्षेत्र पांगी (pangi valley) के साच पास दर्रे (Saach Pass) पर सीजन का पहला हिमपात (Snowfall) हुआ है। सतरूंडी से बगोटू तक करीब एक इंच ताजा बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही शुक्रवार 23 अक्तूबर को किलाड़-चंबा वाया साच पास मार्ग पर इस वर्ष की अंतिम बस चलाई गई। बता दें कि इस वर्ष किलाड़ चंबा (Killar chamba) मार्ग का निरीक्षण 4 जुलाई को किया गया था और 6 जुलाई से इस मार्ग पर बस सेवा आरंभ की गई थी। लगभग 110 दिन के पश्चात शुक्रवार को साच-पास पर बर्फबारी के बाद सुरक्षा की दृष्टि से यह बस सेवा बंद करने का फैसला लिया गया। बता दें कि शुक्रवार को साच पाच दर्रे पर एक इंच तक बर्फबारी हुई है। यह बर्फ सड़क तक आ पहुंची। हालांकि सड़क तक पहुंची बर्फ से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित नहीं हुआ, लेकिन इससे चंबा (Chamba) से पांगी के लिए जा रही एचआरटीसी बस (HRTC Bus) पांगी मुख्यालय किलाड़ में दो घंटे देरी से पहुंची।
यह भी पढ़ें: Rohru: बर्फबारी में बिजली-पानी और सड़कों को नहीं होगा नुकसान, प्रदेश सरकार निकालेगी स्थायी हल

गौर रहे कि इस मार्ग पर प्रति वर्ष 15 अक्तूबर को बस सेवा बंद कर दी जाती थी, लेकिन इस वर्ष मौसम को देखते हुए निगम ने पांगी प्रशासन के आदेशानुसार व मौसम अनुकूल रहने पर कुछ दिन और इस मार्ग पर अपनी सेवा प्रदान की। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग स्थित पांगी में कार्यरत अड्डा प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि साच पास पर शुक्रवार को ताज़ा बर्फवारी के बाद इस मार्ग पर बस चलाना यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नही है और इस मार्ग पर कभी भी भारी हिमपात होने का अंदेशा बना रहता है। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग मंगल मनेपा ने बताया कि शनिवार से इस मार्ग पर निगम आगामी वर्ष तक अपनी सेवाएं स्थगित रखेगा। निगम पांगी घाटी में बेहतर परिवहन सेवा के लिए दृढ़ संकल्प है।
साचपाच दर्रे में पर्यटकों की भरमार
साच- पास दर्रें में इन दिनों बर्फबारी का दीदार करने पर्यटक (Tourist) भी पहुंच रहे हैं, लेकिन आगामी दो दिनों तक मौसम खराब रहा तो साच-पास दर्रा बंद हो सकता है। पांगी (Pangi) घाटी के लोगों के लिए इस वर्ष अटल टनल काफी समय तक लोगों को घाटी से बाहर निकालने में लाभदायक रहेगी। पांगी प्रशासन की मानें तो सर्दियों के समय इस वर्ष वाया अटल टनल होकर घाटी के लोगों को चंबा का रुख पड़ेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



