-
Advertisement
Diesel के दाम ने तोड़ा रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार Petrol से हुआ महंगा, यहां जानें कीमत
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देश में एक तरफ लोग अपनी नौकरी गंवा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है। अनलॉक-1.0 के साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol and diesel prices) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को लगातार 18वें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई, लेकिन आज पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल की कीमत पेट्रोल को भी पीछे छोड़ गई हैं। यानी डीजल पेट्रोल से भी महंगा (Costly) हो गया है। पिछले 18 दिन में डीजल की कीमत कुल 10.48 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है और पेट्रोल 8.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच डीजल का दाम बढ़ा है।

ये हैं महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
जानकारी के अनुसार आज दिल्ली (Delhi) में डीजल 0.48 पैसे महंगा हुआ है जिसके बाद डीजल की कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गई वहीं, पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर हो गई। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 81.45, 86.54 और 83.04 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 75.06, 78.22 और 77.17 रुपये है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की हुई बढ़ोतरी हुई थी और इसका दाम बढ़कर 79.76 रुपये हो गया था। वहीं, डीजल के दाम में 55 पैसे की वृद्धि हुई थी और यह 79.40 रुपये प्रति लीटर का हो गया था। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
