-
Advertisement
Kullu: दो माह में बनेगा जिला का पहला भूमिगत मार्ग, रूकेंगे सड़क हादसे
कुल्लू। जनता को सड़क क्रास करते समय ट्रैफिक का सामना ना करना पड़े इसके लिए कुल्लू में जिला का पहला भूमिगत मार्ग बनाया जाएगा। यह भुमिगत मार्ग जिला मुख्यालय ढालपुर के भुठ्ठी चौक पर बनेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 55 लाख रुपए का टेंडर कर दिया है और आगामी सप्ताह से इस भूमिगत मार्ग का कार्य शुरू हो जाएगा। इस मार्ग को दो माह के भीतर बनाकर तैयार किया जाएगा। इससे पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने ट्रैफिक डायवर्ड करने के लिए यहां का निरीक्षण भी किया था। इस भूमिगत मार्ग बनने से स्कूलए कॉलेज के सैकड़ों छात्रों के साथ हजारों लोगों को इसका फायदा होगा। वहीं, इससे सड़क हादसों पर कुछ हद तक रोक लग जाएगी। बता दें कि पिछले कई सालों से स्थानीय लोगों के सुझाव के बाद अब जाकर यह कार्य सिरे चढ़ पाया है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आंकड़ा पहुंचा 75, एक्टिव केस हो गए 34- कोई गंभीर नहीं

यह भी पढ़ें: कोरोना में मंदी की मार झेल रहे Taxi Operator को जिला प्रशासन ने दिए निर्देश, जाने क्या
जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) कुल्लू मंडल के एक्सईन एसके धीमान ने बताया कि भुठ्ठी चौक में भूमिगत मार्ग बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 55 लाख रुपए से टेंडर किया है। यह भूमिगत मार्ग 2 माह के भीतर बनकर तैयार होगा। जिसके लिए ठेकेदार ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दो दिनों भीतर कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले ट्रैफिक को डायवर्ड करने के लिए निरीक्षण (inspection) किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से इसके निर्माण की अनुमति दे दी है। इसके निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक को ढालुपर रथ मैदान से डायवर्ड कर आवाजाही सुचारू रूप से चलेगी, ताकि इसके निर्माण कार्य में कोई दिक्कते ना आएं। उन्होंने कहा कि इस भूमिगत मार्ग बनने से स्कूलए कॉलेज के छात्रों के साथ आमजनता को इसका फायदा मिलेगा जिससे सड़क हादसे की संभावनाए कम हो जाएगी।

