-
Advertisement
हिमाचल में अब पांच घंटे कर्फ्यू में ढील, ढाबे भी खुलेंगे- नहीं खुलेंगी Barber Shop
शिमला। हिमाचल सरकार ने प्रदेश में कर्फ्यू (Curfew) जारी रखने का निर्णय लिया है। लेकिन कर्फ्यू में एक घंटे अतिरिक्त ढील देने का फैसला लिया है। अब सोमवार से हिमाचल (Himachal) में चार घंटे की जगह पांच घंटे कर्फ्यू में ढील मिलेगी। कर्फ्यू में ढील के दौरान दुकानें (Shops) खुली रहेंगी।
यह भी पढ़ें: अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सौगात, Cabinet ने लिया यह बड़ा निर्णय
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण और हार्डवेयर की दुकानों को खोलने की भी अनुमति दी गई है। नाई की दुकानें, स्पा और सैलून बंद रहेंगे। साथ ही ढाबा, मिठाई की दुकानों और टेकवे रेस्टोरेंट को भी कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति होगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है। बता दें कि हिमाचल सहित पूरे देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी जारी रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

