-
Advertisement
बड़ा हादसा : वाहन के खाई में गिरने से पांच की गई जान, एक घायल
Last Updated on January 16, 2020 by
देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के देवप्रयाग.ऋषिकेश मार्ग पर सकनिधार के पास एक वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। घायल को ईलाज के लिए अस्पताल (Hospital) ले जाया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बाथरूम में नहाने गई महिला का फिसला पैर, करंट लगने से गई जान
सूचना मिलने पर पुलिस (Police) टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों और घायल को खाई से निकाला। घायल को बाद में एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वाहन सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। वाहन में दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक लड़की सवार थी। जिसमें पांच की मौत हो गई है। मरने वालों की पहचान की जा रही है।