-
Advertisement
बिना कोविड टेस्ट के UP से कसौली पहुंच गए पांच लोग, Home Stay में ठहरे
सोलन। उत्तर प्रदेश से ऑनलाइन बुकिंग करवाकर पांच लोग बिना कोविड-19 टेस्ट के कसौली पहुंच गए। यही नहीं होम स्टे प्रबंधन ने उन्हें बिना कोविड टेस्ट के ही ठहरने की अनुमति दे दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ओम प्रकाश पुत्र स्व. मदन लाल निवासी गांव इटावा डाकघर व तहसील कसौली जिला सोलन ने बयान किया कि पहली अगस्त को पुलिस के साथ माउंट विला होम स्टे (Mountain Villa Home Stay) की चैकिंग के लिए पहुंचे। जहां पर होम स्टे के मैनेजर (Manager) देस राज मिले। उन्होंने बताया कि होम स्टे में पांच व्यक्ति ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) करवाकर ठहरे हैं। इसके बाद मैनेजर देसराज ने सभी पांच व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया। व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम आकाश चौहान पुत्र ऋषि चौहान मकान नंबर 306 सेक्टर-2 वसुन्धरा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश (UP), सुरभि वर्मा पत्नी आकाश चौहान, अभिषेक वर्मा पुत्र यतेंद्र वर्मा मकान नंबर 119 होली वाली गली दिल्ली गेट गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, विवेक वर्मा पुत्र यतेंद्र वर्मा व अंजली वर्मा पुत्री यतेंद्र वर्मा बतलाया।
यह भी पढ़ें: बिना पंजीकरण के Delhi से Shimla पहुंचा कर्मी, इंडियन कॉफी हाउस सील
पांचों व्यक्तियों ने पूछने पर बतलाया कि यह अपनी गाड़ी (UP14EL 5166) में कसौली आए थे। कोविड-19 (Covid-19) टेस्ट (Test) के बारे में पूछने पर बताया कि इन्होंने कोविड-19 टेस्ट ना करवाया है। पांचों व्यक्तियों ने बिना कोविड-19 टेस्ट के हिमाचल में प्रवेश किया है। उपरोक्त होम स्टे प्रबंधन द्वारा बिना कोविड-19 टेस्ट करवाए होम स्टे में ठहरने की अनुमति दी है, जोकि हिमाचल सरकार तथा डीसी के आदेशों की अवहेलना है। कसौली थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है। बता दें कि हिमाचल में बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट जरूरी है। इसके बिना हिमाचल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। रिपोर्ट भी 72 घंटे अंदर की और मान्यता प्राप्त लैब से जरूरी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

