-
Advertisement
Breaking: चंबा में खाई में गिरी पिकअप, पांच वर्षीय बच्ची की मौत-तीन गंभीर घायल
चंबा। जिला चंबा में पनेला सड़क मार्ग पर रविवार दोपहर एक पिकअप (Pickup) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल (Injured) हुए हैं। घायलों में एक डेढ़ वर्षीय बच्चा भी शामिल है। घायलों को पहले मेडिकल कॉलेज चंबा (Chamba) पहुंचाया गया जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा (Tanda) रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Corona पॉजिटिव का मामला आने के बाद नूरपुर के मनेड़ गांव का वार्ड नौ सील
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक पिकअप पनेला मार्ग पर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में चार लोग सवार थे। गाड़ी के गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़े। इस दौरान उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और खुद बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया और फिर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा (Medical College Chamba) पहुंचाया। लेकिन इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले की एक पांच वर्षीय घायल बच्ची ने दम तोड़ दिया। मृतक बच्ची की पहचान पांच वर्षीय ग्रेसी पुत्री डिंपल कुमार गांव व डाकघर राजनगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: लेंटल डालने के लिए कर रहे थे सरकारी Cement का प्रयोग, 187 बोरी बरामद
हादसे में सरिता 28 पत्नी डिंपल गांव व डाकघर राजनगर, निकित आयु डेढ़ वर्ष पुत्र संजय कुमार निवासी पलुण बाट तथा पिकअप चालक संजीव कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी पलुण बाट घायल हुए हैं। चालक संजीव कुमार और निकित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा रेफर किया गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम चंबा ने दुर्घटना में घायल लोगों को पांच-पांच हजार रुपए और मृतक के परिजनों को दस हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की है। वहीं पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के बयान दर्ज करके चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। तहसीलदार चंबा रोशन लाल शर्मा के अनुसार पिकअप में चार लोग सवार थे। पीड़ितों को 10 हजार और 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान गई है।

