-
Advertisement
5 वर्षीय दृष्टि गणित को चुटकियों में करती है हल, उम्र से बड़ी छात्राओं की लेती है क्लास
Last Updated on July 20, 2022 by sintu kumar
पांच साल की दृष्टि मिश्रा (Drishti) की दृष्टि इतनी पैनी है कि सातवीं कक्षा के गणित (Maths) के सवाल चुटकियों में हल कर लेती हैं। वाराणसी की रहने वाली दृष्टि मिश्रा महज पहली कक्षा की छात्रा हैं। इतना ही दृष्टि अपनी उम्र से बड़ी लड़कियों को पढ़ा भी सकती हैं। दृष्टि का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। लोग दृष्टि को गॉड गिफ्टेड चाइल्ड (God Gifted Child) कहकर पुकारते हैं।
यह भी पढ़ें- सिंघम लेडी टीम अपराधियों को सिखा रही सबक, कॉलर से घसीट कर पहुंचा रही थाने
बता दें कि दृष्टि मिश्रा वाराणसी की रहने वाली हैं। नन्हीं सी दृष्टि मिश्रा आराम से छठी और सातवीं कक्षा की छात्राओं को पढ़ा लेती है। उनमें सभी देशों और झंडों को पहचानने की भी महारत है। उनका नाम वर्ष 2021 में दर्ज किया गया था। दृष्टि मिश्रा आईएएस बनना चाहती हैं।
दृष्टि मिश्रा के पिता का कहना है कि दृष्टि अभी से दुनिया को बदलने का सपना देखती हैं। दृष्टि समाज के लिए अच्छा काम करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि जब भी वह कुछ स्टडी (Study) करती हैं या कोई उन्हें स्टडी करवाता है तो वह बहुत सारे सवाल करती हैं। उन्होंने बताया कि दृष्टि लड़कियों को भी पढ़ाती हैं, जिनके पास शिक्षा तक पहुंच नहीं है।
दृष्टि के पिता ने बताया कि दृष्टि महिला अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में काम करना पसंद करती है। उन्होंने बताया कि दृष्टि अन्य बच्चों की अपेक्षा पढ़ाई में अधिक कुशाग्र है। इस कारण उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।