-
Advertisement
12 वर्षीय भारतीय लड़की ने आंखों पर पट्टी बांधकर दिखाया ऐसा हुनर, देखें वीडियो
आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) ने सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़की की वीडियो शेयर की है। ये वीडियो पूरी दुनिया में भारत (India) का नाम को रोशन कर रही है। वीडियो में 12 वर्षीय लड़की आंखों पर पट्टी बांधकर को स्केटिंग (Skating) करती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें:ये है सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही, बिना ट्रेनिंग के फतह किया एवरेस्ट बेस कैंप
वीडियो में कर्नाटक की रहने वाली ओजल सुनील नलवादी नाम की लड़की आंखों में पट्टी बांधकर तेजी से स्केटिंग करती हुई नजर आ रही है। वहीं, लड़की के पास से गुजर रहे लोग उसको देखकर हैरान हो रहे हैं। ओजल ने 14 नवंबर, 2019 में बालिका बर्ग में आंखों पर पट्टी बांधकर रोलर स्केट्स पर सबसे तेज 400 मीटर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बताया जा रहा है कि ओजल ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स समेत 13 रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। गिनीज रिकॉर्ड ने हाल ही में इसकी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @guinnessworldrecords पर शेयर की है, जो कि काफी वायरल हो रही है। वीडियो देखने के बाद हर भारतीय को ओजल पर काफी गर्व महसूस हो रहा है।
वीडियो की कैप्शन में लिखा है इस बच्ची ने सिर्फ 51.25 सेकंड्स में अपने लक्ष्य को हासिल किया और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वीडियो को अब तक 289 हजार व्यूज और 18 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। बहुत सारे लोग लड़की की मेहनत को सलाम कर रहे हैं।

